बस ड्राइवर का बेटा आज है सुपरस्टार:Biography Of Yash KGF

3
(4)

Biography Of Yash

वर्तमान समय मे जहाँ फ़िल्म इंडस्ट्री में परिवारवाद का बोलबाला है,वहीं कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जिन्होंने परिवारवाद की जगह अपने टैलेंट से बड़े मुकाम को पाया है। कन्नड़ और तेलगु फ़िल्म के सुपरस्टार,और KGF के मॉन्स्टर यश भी उन्हें लोगों में से हैं। हो सकता है आपने KGF के बाद से यश को पहचाना हो, पर ऐसा बहुत कुछ है जो आप उनके बारे में नही जानते होंगे।

Biography Of Yash

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था। इन्हें हम यश के नाम से जानते हैं लेकिन यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। वैसे ये भी एक तथ्य है कि बचपन से यश को नवीन न बोलकर यश नाम से पुकारा जाता रहा है जो कि उनका निकनेम है। वैसे तो आप यश को उनके स्टाइल के लिए जानते हैं,लेकिन बता दें कि KGF के Yash की कहानी संघर्ष से मिली सफलता का बेहतरीन उदाहरण है।

Yash के पिता थें एक बस ड्राइवर

KGF स्टार यश के पिता का नाम अरुण कुमार है जो बैंगलोर के एक ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में बस ड्राइवर का काम किया करते थें। यश की माँ का नाम पुष्पा है जो एक गृहणी (house wife) हैं।यश की एक बहन भी हैं,जिनका नाम नंदिनी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे सुपरस्टार यश एक वक्त पर खुद भी बस चला चुके हैं। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने खुद भी ऐसा किया हुआ है।

टी.वी. सीरियल से की करियर की शुरुआत

यश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 की नंदा गोकुला नाम के सीरियल से की थी। इस सीरियल को ETV कन्नड़ पर प्रसारित किया जाता था।

2007 में पहली बार यश को फिल्म में काम करने का मौका मिला। जम्बाडा हुडुगी नाम की फ़िल्म से यश ने फ़िल्म की दुनिया मे कदम रखा,हालांकि इस फ़िल्म में उनका रोल काफी छोटा था।

जम्बाडा हुडुगी के कुछ समय बाद ही 2008 और 2009 में यश को मोगीना मनसु और गोकुला में काम करने का मौका मिला। ये दोनों फिल्में काफी सफल रहीं। मोगीना मनसु के लिए यश को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड भी मिला था। यह फ़िल्म थिएटर में लगभग 100 दिनों तक चली थी।

यश ने रिक्शा पर किया था फ़िल्म का प्रचार

2009 में यश की आयी फ़िल्म कल्लारा सांथे के लिए यश ने रिक्शे पर फ़िल्म का प्रमोशन किया था। वो खुद रिक्शा चला रहे थें और सवारियों को भी बैठा रहे थें। आज यश के पास प्राइवेट जेट है।

https://twitter.com/shabdheen/status/1515570665507618825

KGF Chapter 1 से मिली वर्ल्डवाइड पहचान

यश,जो कि क्षेत्रीय फ़िल्म के हीरो ही माने जाते थे, 2018 की आयी फ़िल्म KGF Chapter 1 के बाद पूरे भारत मे प्रसिद्ध हो गयें। इस फ़िल्म की धमक वर्ल्डवाइड थी । फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की । विकिपीडिया के अनुसार 80 करोड़ की बजट में बनी KGF chapter 1 ने 250 करोड़ की कमाई की थी।

बस ड्राइवर का बेटा आज  है सुपरस्टार:Biography Of Yash KGF
Yash in KGF Chapter 1

KGF Chapter 2

14 अप्रैल को यश की KGF Chapter 2 रिलीज हुई है। फ़िल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार भी किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। KGF 2 फ़िल्म का बजट 100 करोड़ है और ये आर्टिकल लिखने के वक़्त तक यह फ़िल्म 286 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फ़िल्म को रिलीज हुई केवल 3 दिन हुए हैं, अनुमान है कि यह फ़िल्म 500 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी।

KGF Chapter 2 Poster

Biography Of Yash पर हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा,कमेंट में ज़रूर बताएं। हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।

Our Facebook Page

Our Twitter Handle

More Filmy News

ईसाई है साउथ का ये बड़ा स्टार, लोग समझते हैं हिन्दू।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button