पंडित जी चाय बेच के 100 करोड़ कमाते हैं! Anubhav Dubey
भारत मे गज़ब के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। Anubhav Dubey चाय बेच कर करोड़ो की कंपनी बना चुके हैं।
चाय सुट्टा बार के फाउंडर अनुभव दुबे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। एक वक्त IAS बनने का सपना देखने वाले अनुभव दुबे आज एक आईएएस से ज्यादा देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। बता दें कि अनुभव दुबे के इस आईडिया से उनकी कंपनी 300 परिवारों को रोजगार दे रही है।
Who is Anubhav Dubey?
अनुभव दुबे एक युवा बिजनेसमैन और उद्यमी हैं। अनुभव चाय सुट्टा बार के फाउंडर भी हैं और इनकी कंपनी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कई वेबसाइट्स पर अनुभव दुबे के जन्म की तारीख 1 जनवरी 1996 बताई गई है जबकि अनुभव के verified ट्विटर पर उनके जन्म की तारीख 9 सितंबर है।
एक वक्त पर आईएएस बनने का सपना रखने वाले अनुभव दुबे ने 2016 में एक ऐसी शुरुआत की जो आज दुनिया मे सबसे बड़ी चाय बेचने की चेन कंपनी Chai Sutta बार के नाम से जानी जाती है।
अनुभव दुबे का चाय सुट्टा बार क्या है?
चाय सुट्टा बार दरअसल एक पब की थीम पर बनाया गया चाय की शॉप का चेन है। इसके देश विदेश में 150 से भी ज्यादा आउटलेट मौजूद हैं, और लगातार चाय सुट्टा बार के आउटलेट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। चाय सुट्टा बार प्रतिदिन 1.5 लाख से ज्यादा कुल्हड़ चाय बेचती है।
बता दें कि Chai Sutta Bar मे चाय के अलावा बर्गर,आइस क्रशर, कोल्ड ड्रिंक्स,फ्रेंच फ्राइज आदि भी मिलते हैं। हालांकि चाय सुट्टा बार के नाम से अगर आप यहां सिगरेट मिलने का अनुमान लगा रहे हैं तो आप गलत हैं। चाय सुट्टा बार मे सिगरेट पीना तक मना होता है।
अनुभव दुबे के बारे में जानकर आपको कैसा लगा कमेंट में ज़रूर बताएं।
Follow Our Social Media Platforms