पाकिस्तान का नया “प्रधानमंत्री भिखारी है”, वीडियो वायरल

0
(0)

पाकिस्तान प्रधानमंत्री भिखारी : पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद नया प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ को बनाया गया है। इसके बाद इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के एमएनए फहीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो को फहीम ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में शूट किया है। इस वीडियो में वो पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री की ओर कैमरा कर के ज़ोर ज़ोर से उन्हें भिखारी कहते हुए देखे जा सकते हैं।

वीडियो को MNA Faheem Khan के ट्विटर पर डाला गया है। इसके बाद लोग वीडियो को अपने अपने हिसाब से सही उर गलत बात रहे हैं। वीडियो देखकर राय बनाने का काम पाकिस्तान की जनता कर रही है। भारतीय लोग इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान के मज़े ले रहे हैं।

कौन है पाकिस्तान प्रधानमंत्री भिखारी बोलने वाले फहीम खान

फहीम खान ,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं और पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के सदस्य हैं। फहीम खान के ट्विटर हैंडल पर 24.9 हज़ार फ़ॉलोवेर्स हैं जिसपर उनकी पार्टी से संबंधित पोस्ट डाले जाते हैं।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को सरेआम नेशनल असेंबली में भिखारी बोलने के बाद से ही फहीम खान सुर्खियों में हैं। भारत की कई न्यूज़ मीडिया ने भी इस घटना को कवर किया है । फहीम खान कई बार बेबाक तरीके से विरोधी दलों के नेताओ को निशाना बना चुके हैं।

पाकिस्तानी सियासत का नया दौर

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी सत्ता गवा चुकी है। हालांकि इसके विरोध में पाकिस्तान की सड़कों पर इमरान खान समर्थक बड़ी संख्या में उतरे थें। फिलहाल पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के शासनकाल मे क्या क्या बदलाव होते हैं ये देखने वाली बात है।

पाकिस्तान में अब पकिस्तान मुस्लिम लीग की सत्ता है और नए प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ बने हैं। फिलहाल पूरे मामले पर भारत की भी कड़ी नजर है।

वैसे मामले पर आपकी क्या राय है???

Support The Shabdheen

हमारा फेसबुक पेज :- The Shabdheen

हमारा ट्विटर हैंडल :- The Shabdheen Twitter

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version