परशुराम जयंती में भाग लेंगे मनीष कश्यप??

0
(0)

3 मई को होने वाले परशुराम जयंती की तैयारी ज़ोरों-शोरों से हो रही है। बिहार के नेता आशुतोष कुमार हर साल की तरह इस बार भी परशुराम जयंती का आयोजन करवा रहे हैं। ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के बैनर के तले होने वाले इस आयोजन में बिहार के नामी गिरामी हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है। डॉक्टर ,विधायक,MLC, कलाकार सब को चुन चुन कर परशुराम जी की जयंती में शामिल करने का प्रयास आशुतोष कुमार और उनके संगठन के लोग कर रहे हैं।

मनीष कश्यप परशुराम जयंती में भाग लेंगे

खबर मिली है कि बिहार सुप्रसिद्ध पत्रकार और लाखों युवाओं के आइकॉन , मनीष कश्यप भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने खुद मनीष कश्यप को परशुराम जयंती में आने का आमंत्रण दिया है।

Ashutosh Kumar with Manish Kashyap

मनीष कश्यप परशुराम जयंती में आने का न्योता स्वीकार कर चुके हैं। आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा “3 मई 2022 #परशुराम जयंती का कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होने वाला है।। आज आशुतोष कुमार भैया के द्वारा मुझे निमंत्रण दिया गया।। इसके लिए भैया को तहे दिल से धन्यवाद जो मुझे इस काबिल समझे।। उम्मीद करता हूं आप सभी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और परशुराम जयंती का यह मौका को ऐतिहासिक बनाएंगे।”

ग्रैंड होगा इस साल का परशुराम जयंती आयोजन

बता दें कि इस साल 3 मई को होने वाले परशुराम जयंती पर ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच ने तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया है। पद्मश्री डॉ. शांति राय को भी परशुराम जयंती में आने का न्योता दिया गया है।

माना जा रहा है कि ये भारत मे अब तके हुआ सबसे बड़ा परशुराम जयंती आयोजन होगा। ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के हर कार्यकर्ता इसमे जुटे हुए हैं कि किस तरह इस आयोजन को बेहतर से और बेहतर किया जा सके। खबर पर अपनी राय ज़रूर दें।

BIhar News

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version