पति को छोड़ महिला प्रेमी के साथ फरार, घर लौटकर हुई कुटाई

4.7
(3)

भागलपुर से एक “लड़की का चक्कर बाबू भइया” वाली खबर आ रही है। भागलपुर के गनगनियां पंचायत की एक शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गयी। महिला 4 साल के बच्चे की माँ है। भागने के बाद वापस जब दोनों गांव लौटे तो पंचायत बुलाई गई।

बिहार की पंचायत तो आप जानते ही हैं। पंचायत में निर्णय होने से पहले ही स्वजनों द्वारा दोनो की अच्छे से कुटाई कर दी गयी। कुटाई का लेवल ऐसा था कि महिला को अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ गया।

शादी से पहले से महिला का चल रहा था चक्कर

स्वजनों ने बताया कि 7 साल पहले महिला को अपने ही टोला के स्वजातीय लड़के से चक्कर चलाना शुरू कर दिया था। जानकारी जब परिजनों को हुई तो पंचायत बुलाई गई और लड़की की शादी दूसरे जगह कराने का फैसला लिया गया। महिला की शादी दूसरे लड़के के साथ करवा दी गयी। इसके बाद 3 महीने पहले महिला प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

कुटाई के बाद उतरा प्यार का बुखार

दरअसल जब पंचायत शुरू हुई तो फैसला पंच के लेने की जगह स्वजनों ने ही ले लिया। आव देखा न ताव और दोनों लैला मजनू की कुटाई कर के प्रेम का भूत उतार दिया। कुटाई के बाद महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया। ठीक होने के उपरांत पंचायत जनप्रतिनिधी और थाना पुलिस ने सुलह करवाया और महिला वापस अपने पति के घर लौट गई।

बिहार जैसे प्रदेश में प्रेम विवाह को सामान्यतः अच्छा नही माना जाता है। यहां पर मुद्दा और सेंसिटिव था। महिला 1 बच्चे की माँ थी,शादी को कई साल बीत चुके थें। लेकिन पंचायत में हुई मारपीट जैसे गैरकानूनी घटना को अंजाम देना कहाँ तक सही है ये आप बताएं। मामले पर अपनी राय ज़रूर दें।

न्यूज़ पसंद आया तो आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Bihar News

Our Facebook Page

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version