हिंदुस्तानी भाऊ का नया ड्रामा शो ! जानिये आप कैसे ले सकते हैं हिस्सा

0
(0)

Ansuni- Teri Kahi , Maine Suni :- चर्चित सोशल मीडिया स्टार और अपने बेबाकी के साथ बोलने के अंदाज़ के कारण मशहूर विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ जल्द हीं एक नए शो को होस्ट करने वाले हैं। इस पोस्ट में हम आपको उनके इसी शो के बारे में जानकारी देने वाले हैं , साथ हीं हम आपको बताएंगे कि आओ खुद से इसमें कैसे भाग ले सकते हैं।

Atrangi App पर Hindustani Bhau का शो !

वेब सीरीज बनाने के लिए जानी जाने वाली Atrangi App पर हीं हिंदुस्तानी भाऊ का show रिलीज होने वाला है। यह एक पब्लिक ओरिएंटेड शो होगा जिसमें आपकी कहानियों को हीं ऑडिएंस के सामने परोसा जाएगा।

इस शो का नाम ‘अनसुनी – तेरी कही मैने सुनी’ होने जा रहा है जिसे स्वयं Hindustani Bhau हीं होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि यह OTT Show इसी महीने (November 2023) से Atrangi App पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Hindustani Bhau के शो में कैसे लेना है भाग ?

अगर आप भी इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको 9005931000 नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद आप कॉल पर अपनी कहानी सांझा कर सकते हैं जो कि Ansuni – Teri Kahi , Maine Suni show के ज़रिए बाकी जनता भी जान पाएगी।

अब तक इस शो के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं जिन्हें देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शो जनता को पसंद आ सकता है। इसमें आपको अपनी दिक्कत , टेंशन , शिकायत आदि का ज़िक्र करना है व ऐसी बात जो आप किसी को बताने से हिचकते हैं वो आप यहां बता पाएंगे।

शो का थीम कितना काम करेगा यह तो समय बताएगा , फिलहाल आप चाहें तो इसका हिस्सा बन सकते हैं। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। अपना समय देने के लिए धन्यवाद।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button