देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विक्की बौद्ध पर FIR

5
(1)

लगभग हर रोज़ हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने की खबर मिल रही है। ऐसे ही एक खबर उत्तर प्रदेश से हैं जहाँ हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर FIR का आदेश हुआ है।

दरअसल अम्बेडकर की विचारधारा से प्रेरित विक्की बौद्ध नवयान बुद्धिज़्म को मानता है। चुकी नवयान बुद्धिज़्म का बेस ही हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र बातें फैलाना है तो विक्की भी इस चीज़ को आगे बढ़ा रहा है। विक्की ट्विटर स्पेस बना कर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी है। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमे वो गालियां देते सुना जा सकता है।

https://twitter.com/RAAA27909331/status/1512365158231732229?t=i0huy8qQh3E-LmfRxUtYaA&s=19

ट्विटर पर डेढ़ हजार से ज्यादा फॉलोवर वाला यह व्यक्ति भीम आर्मी को भी अपना आदर्श मानता है। फुले, कांशीराम जैसों को मानने वाले विक्की बौद्ध की भाषा मे आपको फुले की छाप दिख जाएगी।

twitter id screenshot

Adv. अखिलेश त्रिपाठी जी द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पाया कि विक्की बौद्ध ,हिन्दू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का काम करता है। इसके बाद DIG Prayagraj द्वारा विक्की बौद्ध पर देवी देवताओं के अपमान, ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने और साम्प्रदायिक दंगे फैलाने के प्रयास के आरोप में FIR दर्ज़ करने का आदेश दे दिया है।

देवी देवताओं पर टिप्पणी कब तक??

लगातार अम्बेडकरवादी समूहों द्वारा देवी देवताओं पर टिप्पणी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हिंदूवाद का नारा देने वाली सरकार के आने के बाद ये और बढ़ा है। सरकार इस तरह भगवान के अपमान पर किसी तरह का सख्त कानून अब तक नही ला पाई है। ऐसा नही है कि ये कोई नई बात है,लेकिन इस तरह की घटना में जिस तरह की बढ़ोतरी हुई है वो चिंताजनक है। किसी भी समुदाय की भवना को ठेस पहुंचाना साम्प्रदायिक तनाव को जन्म देता है। इस तरह के कृत्य के लिए सरकार को कानून लाने की ज़रूरत है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version