Brahmastra Box Office Collection | ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : हिट या फ्लॉप ?

0
(0)

Brahmastra Box Office Collection : ब्रह्मास्त्र फ़िल्म कक बनने में करीब 10 वर्षों का समय लगा है , 400 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी यह फ़िल्म हिट हुई है या फ्लॉप यह जानने के लिए जनता की उत्सुकता का हिसाब लगाना बेहद मुश्किल है। फ़िल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट , अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों ने काम किया है , पर सवाल यह है कि क्या इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है या फिर नही। आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में :

Brahmastra Box Office Collection

ब्रह्मास्त्र फ़िल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और शुरुआती पांच दिनों की कमाई का आंकड़ा सामने आ चुका है। NDTV के एक आर्टिकल के अनुसार ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस प्रकार है । Brahmastra Box Office Collection :

  1. First Day Collection :- 36.42 करोड़
  2. Second Day Collection :- 42.42 करोड़
  3. Third Day Collection :- 45.66 करोड़
  4. Fourth Day Collection :- 16.5 करोड़
  5. Fifth Day Collection :- 12.68 करोड़
  6. Sixth Day Collection :- 10 करोड़ ( अनुमान )

कुल मिला कर बुधवार तक ब्रह्मास्त्र फ़िल्म की कमाई करीब 164 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि लोगों में ग्रॉस कलेक्शन और नेट कलेक्शन को लेकर काफी दुविधा का माहौल है। स्पष्ट कर दें कि ग्रॉस कलेक्शन में थिएटर मालिक के हिस्से को भी जोड़ा जाता है जबकि नेट कलेक्शन में केवल प्रोडक्शन हाउस की कमाई को गिना जाता है ।

Brahmastra Hit or Flop ? ब्रह्मास्त्र हिट या फ्लॉप ?

ब्रह्मास्त्र मूवी के बजट को करीब 400 करोड़ से भी ज्यादा बताया गया था , इतनी बड़ी बजट की फ़िल्म के लिए 6ठे दिन तक अपने बजट का आधा भी नही कमा पाना एक बड़े नुकसान की ओर इशारा करता है। कमाई का ग्राफ देखने के स्पष्ट है कि फ़िल्म की कमाई में रिलीज के तीसरे दिन के बाद से हीं 60% से ज्यादा की गिरावट आयी है। माना जा रहा है कि यह फ़िल्म अपने लागत तक को निकालने में असफल हो सकती है। इस आधार पर ब्रह्मास्त्र फ़िल्म एक बड़ी फ्लॉप की लिस्ट में अपना जगह बनाती है।

बॉयकॉट गैंग ने डुबाई ब्रह्मास्त्र फ़िल्म की नौका

ब्रह्मास्त्र फ़िल्म को boycott करने की मांग जमकर उठाई गई थी , फ़िल्म के नेट कलेक्शन से ज़ाहिर भी है कि बॉयकॉट का असर वृहद है और ब्रह्मास्त्र के फ्लॉप होने में boycott gang ने बड़ी भूमिका निभा डाली है। हालांकि बुरी हालत में ही सही लेकिन ब्रह्मास्त्र फ़िल्म अभी भी सिनेमा घरों में बनी हुई है लेकिन किसी चमत्कार के बिना अब ब्रह्मास्त्र का अपना बजट भी निकाल पाना सम्भव नही है।

क्यों खराब हुई Brahmastra Box Office Collection ?

बड़ी स्टारकास्ट और हाई बजट के बाद भी ब्रह्मास्त्र फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के इतने खराब होने का कारण सामान्य स्टोरीलाइन और खराब संवाद को बताया जा रहा है। फ़िल्म में VFX को छोड़कर अन्य सभी मुद्दों पर अधिकतर लोगों के खराब रिव्यु हीं हैं। Brahmastra Box Office Collection को देखकर बॉयकॉट गैंग की भूमिका को भी कम नही माना जा सकता है। फिलहाल प्रोड्यूसर्स किसी चमत्कार की प्रतीक्षा में है , पर आप NDTV पर जाकर ब्रह्मास्त्र फ़िल्म के official बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख सकते हैं :- NDTV Report

ब्रह्मास्त्र फ़िल्म पर आपकी क्या राय है अवश्य बताएं , साथ हीं फ़िल्म जगत के अन्य मज़ेदार खबरों के लिए हमारे Filmy Baatein पेज को ज़रूर विजिट करें । अपना समय देने के लिए आपका धन्यवाद।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version