स्कूल के महिला अध्यापिका और बच्चों का अश्लील वीडियो हुआ वायरल जांच शुरू

0
(0)

तमिलनाडु साइबर सेल ने एक स्कूल की अध्यापिका और उसके छात्रों के सामूहिक सेक्स वीडियो की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है की वीडियो किसी व्यवसायी के द्वारा फिल्माया गया था, जो महिला के प्रेमी का था और उसके कुछ दोस्तो के द्वारा साझा किया गया था। वीडियो को कुछ पैसों के लिए अंतरराष्ट्रीय पोर्न साइटों पर अपलोड किया गया था और सोशल मीडिया के द्वारा कुछ लोगो में प्रसारित किया गया था ।पति से अलग हुई महिला के 2010 से व्यवसायी के साथ अवैध संबंध हैं।

महिला अध्यापिका वीडियो के मामले पर गिरफ्तारी

मदुरै के एक सरकारी स्कूल की 42 वर्षीय शिक्षिका और उसके 39 वर्षीय प्रेमी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और वे पुलिस हिरासत में हैं। साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डीजीपी कार्यालय से अश्लील सामग्री प्रसारित करने वालो पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिया है ।

नाबालिग लड़कों के यौन शोषण, अश्लील सामग्री के प्रसार के साथ-साथ आपराधिक धमकी के आरोपों के लिए दोनों पर पोक्सो एक्ट की धारा 5(1),5(एन) आर/डब्ल्यू 6, आईपीसी की धारा 292(ए), 506 और आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) और 67 (बी) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

एक केस और कई सारे जुर्म

मामले में एक कई लोगों का अपराध सामने आया है। हालांकि अभी सब की गिरफ्तारी नही हो पाई है। महिला शिक्षिका और उसके प्रेमी का जुर्म होने के साथ साथ, इस वीडियो को सर्क्युलेट करने वालों को भी अपराधी ही माना जायेगा। अश्लीलता फैलाना और इस तरह की वीडियो को प्रसारित करना कानूनन जुर्म है। फिलहाल जांच चल रही है। पता लगते ही उन सभी की गिरफ्तारी की जा सकती है।

भारत मे सरकार द्वारा कई अश्लीलता को फैलाने वाले वेबसाइट्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स को ban भी किया गया है। हालांकि फिर भी उन साइट्स पर विजिट करने को अपराध नही माना जाता है। फिलहाल इस वीडियो को किन किन वेबसाइट्स पर डाला गया है उसकी जांच चल रही है।

मामले पर आपकी क्या राय है ज़रूर बताएँ।

Support The Shabdheen

हमारा फेसबुक पेज :- The Shabdheen

हमारा ट्विटर हैंडल :- The Shabdheen Twitter

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version