अमेरिका के जॉर्जिया में दो अप्रैल को हिन्दू नव वर्ष घोषित किया गया। जॉर्जिया के गवर्नर ने की घोषणा

0
(0)

अमेरिका : जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने दो अप्रैल को हिन्दू नव वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। घोषणा करते हुए केम्प ने कहा “हिंदू नव वर्ष आमतौर पर वसंत ऋतु की शुरुआत से जुड़ा होता है और इससे जुड़े रीति-रिवाज अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न होते हैं. इनमें घरों को फूलों से सजाना, विशेष पकवान खाना और अद्वितीय रंगों, अनुष्ठानों व संगीत के साथ अन्य क्षेत्रीय उत्सवों का लुत्फ उठाना आदि शामिल है।”

अमेरिका के जॉर्जिया में दो अप्रैल को हिन्दू नव वर्ष घोषित किया गया। जॉर्जिया के गवर्नर ने की घोषणा

जॉर्जिया में बड़ी संख्या में हिन्दू रहते हैं। जॉर्जिया में हिन्दुओ की जनसंख्या लगभग 2 लाख के आसपास है। गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा कि इन परिवारों ने राज्य में सामूहिक विरासत और जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनकी धार्मिक परंपराएं जॉर्जिया की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को जोड़ती हैं।

जॉर्जिया में दो अप्रैल का जश्न

घोषणा के बाद जॉर्जिया के हिन्दुओ में खुशी का माहौल है। जॉर्जिया के हिन्दू पूरी धूमधाम से हिन्दू नव वर्ष मनाने वाले हैं। अनुमान है कि इसके बाद अन्य हिन्दू त्योहारों में भी हिंदुओं के धार्मिक भावना का ज्यादा ख्याल रखा जाएगा।

बता दें कि भारत मे भी हिन्दू नव वर्ष का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। हालांकि इंग्लिश कैलेंडर से नव वर्ष और हिन्दू नव वर्ष में ज़मीन आसमान का फ़र्क़ होता है।

विदेशों में फैलता हिन्दू धर्म

आमतौर पर लोगों का मानना है कि हिन्दू धर्म केवल भारत तक ही सीमित है,लेकिन ये धारणा पूर्ण रूप से गलत है। हरे कृष्णा मूवमेंट के तहत भी लाखों की संख्या में लोग हिन्दू धर्म को अपना रहे हैं। अमेरिका, अफ्रीका, रूस जैसे देशों में हिन्दू धर्म का प्रसार तेज़ी से हो रहा है।

हिन्दू धर्म के प्रसार पर उस जगह की सरकार की भी नज़र है, इसे देखते हुए सरकार हिंदुओ के लिए सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसका एक फायदा ये भी है कि ऐसा करने से उस देश को भारत से भी अच्छे रिश्ते होने की उम्मीद रहती है।

Support The Shabdheen

हमारा फेसबुक पेज :- The Shabdheen

हमारा ट्विटर हैंडल :- The Shabdheen Twitter

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button