अंधेरी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी युवक, लड़की के माता पिता ने घंटे भर में करवा दी शादी।

0
(0)

बिहार के नालंदा जिले में अपनी प्रेमी-प्रेमिका की घंटे भर में शादी करवाने का मामला सामने आया है। दरअसल आधी रात को प्रेमिका से युवक मिलने आया था, जिसकी खबर गांव वालों को लग गयी। इसके बाद गांव वालों ने लड़का-लड़की की शादी करवाने का फैसला लिया।

अंधेरी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी युवक, लड़की के माता पिता ने घंटे भर में करवा दी शादी।

● चार महीने से संपर्क में थे प्रेमी युगल
मिली जानकारी के अनुसार सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह गांव निवासी अमरजीत कुमार का बीते चार महीनों से उक्त गांव निवासी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनो आपस मे छुप छुप कर मिला भी करते थे ।

माता पिता को दोनो के मिलने की भनक लगी तो गांव वालों की सहायता से युवक को पकड़ लिया गया। फटाफट मंडप बनवाया गया, शादी के समान और नए कपड़े मंगवाए गयें और दोनों की शादी कर दी गयी।

प्रेमी युवक की गलती से पूरा हुआ सपना

प्रेमी युवक जब अंधेरी रात में लड़की से मिलने आया होगा तो उसने सपने में भी नही सोचा होगा कि आज के बाद उन्हें छुप छुप के मिलने की ज़रूरत नही होगी। जिसे सामान्यतः जनमानस द्वारा एक गलत काम माना जाता है, उसे करने के बाद इस घटना में दोनों लड़का लड़की के साथ रहने जा सपना पूरा हो गया। हालांकि ये तरीका सब के साथ काम करे ये ज़रूरी नही है। कई घटनाओं में ऐसे में पकड़े जाने के बाद लड़की पक्ष वाले कुटाई भी कर देते हैं।

इस घटना में ऐसा नही हुआ। दोनों की शादी होने के बाद शर्माते हुए नवविवाहिता ने खुशी जाहिर की। माता पिता ने भी इस शादी को स्वीकार कर लिया है इसलिए कहा जा सकता है कि अंधेरी रात में मिलने का प्लान इन दोनों के काफी काम आया।

आप कृपया ऐसी कोशिश न करें

अगर यह आर्टिकल पढ़ कर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो ज़रा ध्यान से, हमेशा लड़की वाले ऐसे ही हो ज़रूरी नही। इसलिए अगर ऐसा करने पर आपकी कुटाई हो जाये तो इसकी जिम्मेदारी हमारी नही है।

बाकी मामले पर आपकी क्या राय है ज़रूर बताएं।

हमारा फेसबुक पेज :- The Shabdheen

हमारा ट्विटर हैंडल :- The Shabdheen Twitter

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button