हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला वेद प्रकाश गौतम हुआ गिरफ्तार।

0
(0)

हाल में ही फेसबुक पर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले वेद प्रकाश गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चित्रकूट पुलिस ने ट्विटर पर सूचना देते हुए लिखा “श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में @chitrakootpol ने धार्मिक आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त वेद प्रकाश गौतम को गिरफ्तार किया ।”

वेद प्रकाश के कारनामे

बता दें कि वेद प्रकाश गौतम पुत्र दुर्जन गौतम के द्वारा फेसबुक पर माँ दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की गई थी।पोस्ट में ,माँ दुर्गा के प्रति गन्दी भाषा का प्रयोग किया गया था। पोस्ट का स्क्रीनशॉट जल्द ही वायरल हो गया और लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करना शुरू कर दिया था। इस घटना को हमने अपने पिछले आर्टिकल में कवर भी किया था।

अंततः अब श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस ने वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी से खुश लोग ट्विटर चित्रकूट पुलिस को धन्यवाद कर रहे हैं।

वेद प्रकाश गौतम

हालांकि इस तरह की घटना लगातार बढ़ते जा रही है। हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने का ट्रेंड बन चुका है। सरकार ने अब तक कोई कामयाब कानून नही बनाया है जो इस तरह की घटना को कम कर सके। वेद प्रकाश की तरह अन्य हज़ारो हैं जो अपनी कुंठा प्रदर्शित करने के लिए इस तरह का कृत्य करते हैं।

चित्रकूट पुलिस को धन्यवाद करने के साथ साथ ये भी सोचने की ज़रूरत है कि किस तरह से ऐसी घटनाओं को कम किया जा सके। अम्बेडकरवादी समूहों द्वारा आये दिन देवी देवताओं,ब्राह्मणों आदि पर इस तरह की भाषा का प्रयोग यह सत्यापित करता है कि समाज में जहर फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

आपकी क्या राय है इस घटना पर कमेंट में ज़रूर बताएं और वेद प्रकाश गौतम जैसे के लिए किस तरह के कानून की ज़रूरत है ये भी लिखें। धन्यवाद

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Exit mobile version